06 जुलाई 2020 राशिफल: इन राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

img

मेष: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: शाही खर्च से नुकसान होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विष योग होने के कारण खाने—पीने में सावधानी रखें।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: यात्रा देशाटन की दिशा में सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का सुख मिल सकता है।

तुला: गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन विष योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें, खाने—पीने में संयम रखें। कुछ ऐसा न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो जाए।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ फलीभूत होगा।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, संयम बरतें।

मकर: आपकी राशि पर विषकुंभ योग है, जिस कारण वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। रिश्ते टूट और बिखर भी सकते हैं।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन खाने-पीने में सचेत रहें। कहीं विष योग आपको कष्ट दे सकता है। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

Related News