img

पंजाब के जालंधर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या हो सकती है। यह सनसनीखेज वारदात जालंधर के आदमपुर में हुई। कर्ज नहीं चुकाया जा सका तो कमाने वाले ने पहले सभी को मार डाला और फिर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतकों में एक पुरुष, 3 महिलाएं और एक 3 साल का बच्चा शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

5 मृतकों की पहचान मनमोहन सिंह, उनकी पत्नी सरबजीत कौर, दो बेटियां ज्योति और गोपी और ज्योति का 3 साल का बेटा अमन के रूप में हुई है। मनमोहन सिंह के दामाद सरबजीत सिंह ने कुछ देर तक परिवार से संपर्क करने की कोशिश की मगर किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में जब सरबजीत सिंह के ससुराल वाले पहुंचे तो मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी पंखे से लटके हुए थे। जबकि ज्योति, गोपी और 3 साल के बच्चे का शव बिस्तर पर पड़ा था। जिसके बाद इस तरह की बात सामने आई।

रात साढ़े आठ बजे इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजीत सिंह और आदमपुर पुलिस अधीक्षक विजय कुंवर सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। मरने से पहले मनमोहन सिंह द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया है कि विवाद और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इन सभी लाशों के गले पर निशान हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इन सभी की मौत फांसी लगाने से हुई है। अमन के गाल पर चोट के निशान हैं। जिसमें ऐसा लग रहा है कि किसी ने उसे फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

--Advertisement--