
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2011 बैच के दस IAS अधिकारियों को न्यू ईय़र के पहले दिन पदोन्नति का तोहफा दिया है। सभी पदोन्नत IAS अधिकारी फिलहाल उसी जगह पर पदस्थ रहेंगे। प्रमोटेड 10 IAS में चार कलेक्टर भी शामिल हैं। मंत्रालय में पदस्थ IAS अब संयुक्त सचिव से विशेष सचिव पदोन्नत हो गये हैं।
जिन अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है, उसमें संयुक्त मुख्य निर्वाचन अफसर नीलेश क्षीरसागर, बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, मिशन संचालक एनएचएम भोसकर विलास संदिपान, कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी।
संयुक्त सचिव संजीव कुमार झा, जितेंद्र कुमार प्रबंध संचालक पर्यटन, जनमजेय महोबे कलेक्टर कबीरधाम, रिमिजुयस एक्का कलेक्टर बलरामपुर और जीवन किशोर ध्रुव सचिव लोकसेवा आयोग शामिल हैं। 1999 बैच के IAS सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव प्रमोट हुए हैं। सोनमणि फिलहाल सेंट्रल में हैं, लिहाजा उन्हें प्रोफार्मा पदोन्नति दी गयी है।