img

12 trains cancel: पश्चिमी मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के तहत मालाखेड़ी स्टेशन और भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत महादेव खेड़ी स्टेशन पर चल रहे ट्रैक दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यात्रा पर असर पड़ा है, जिसके कारण कोटा रेल मंडल से चलने वाली 12 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इन रद्दीकरणों का असर बाकी ट्रेनों पर पड़ेगा।

एक कर्मचारी के अनुसार मालाखेड़ी स्टेशन पर 16 जून से 5 जुलाई तक कार्य जारी रहेगा। इसी प्रकार महादेव खेड़ी स्टेशन पर परिचालन 6 जुलाई से 10 जुलाई के बीच निर्धारित है। इसके परिणामस्वरूप कोलकाता, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, संतरागाछी, पुरी और दुर्ग से आने-जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

रद्द ट्रेनों की लिस्ट देखें

  • ट्रेन संख्या 19607 कोलकाता मदार साप्ताहिक एक्सप्रेस 20, 27 जून और 4 जुलाई को कोलकाता से।
  • रेल संख्या 19608 मदार कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 जून और 1 जुलाई को।
  • रेल संख्या 20971 उदयपुर सिटी कोलकाता शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 जून को।
  • रेल संख्या 20972 कोलकाता शालीमार उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जून को।
  • रेल संख्या 20471 बीकानेर पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट 16, 23 और 30 जून को।
  • रेल संख्या 20472 पुरी बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट 19, 26 जून और 3 जुलाई को।
  • रेल संख्या 18009 संतरागाछी अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 और 28 जून को।
  • रेल संख्या 18010 अजमेर संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 और 30 जून को।
  • रेल संख्या 18207 दुर्ग अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 जुलाई को।
  • रेल संख्या 18208 अजमेर दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 जुलाई को।
  • रेल संख्या 18213 दुर्ग अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जून को।
  • ट्रेन संख्या 18214 अजमेर दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 जुलाई को।
     

--Advertisement--