18 जुलाई 2020 राशिफल: इन राशि वालों को सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी

img

मेष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा अन्यथा कर्ज की स्थिति आ सकती है। मौसम के रोग से बचें खासतौर से सर्दी, खांसी एवं उदर विकार से। वाणी पर संयम रखें।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता और धर्मगुरु का आशीर्वाद और पुरुषार्थ का सुखद परिणाम मिलेगा।

सिंह: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। जीवनसाथी से व्यर्थ का वाद-विवाद हो सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति है, लेकिन सचेत रहें।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति के मामलों में भी सफलता का योग है।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति के मामलों में भी सफलता का योग है। धैर्य से काम लेना लाभकारी होगा।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धैर्य बनाए रखें।

कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Related News