img

अजब-गजब॥ ब्रिटेन से एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिस पर भरोसा करना ना-मुमकिन था। यहां रहने वाली एक 19 साल की युवती रातों-रात गर्भवती हो गई। इतना ही नहीं सुबह उठने के बाद लड़की ने जब देखा कि उसका बेबी बंप भी स्पष्ट नजर आ दे रहा है। किंतु इससे भी चौंकाने वाली बात ये है कि लड़की ने इन सभी गतिविधियों के सिर्फ 45 मिनट बाद एक बच्चे को जन्म भी दे दिया।

Girl

ब्रिटेन की रहने वाली एम्मलुइस लेगेट के साथ हुई इस रहस्यमई घटना के पीछे छिपा सिक्रेट जब खुला तो किसी को इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ। महिला ने बताया कि जब वह रात में सोने के लिए बेड पर गई तो वह बिल्कुल नॉर्मल थी। मगर सुबह उठते ही उसने देखा कि उसका पेट बाहर की तरफ आया हुआ है।

रात भर में गर्भवती होने के बाद अगली ही सुबह बच्चे की डिलीवरी का मामला जब लोगों तक पहुंचा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कई लोग तो इस मामले को मजाक बनारहे थे। परन्तु जब उन्हें मालूम चला कि ये कोई झूठ नहीं बल्कि एक सच्ची घटना है तो उनके पसीने छूट गए और उसके पति के भी।

महिला ने बताया कि सुबह उठने के बाद जब उसने देखा कि उसका पेट बाहर की ओर निकला हुआ है तो लड़की ने इस बारे में अपनी मां और दादी से बातचीत की। जिसके बाद लड़की की दादी ने इस बात पर मुहर लगा दी कि वह गर्भवती है। गर्भवस्था की बात पक्की होने के बाद लेगेट के परिजन उसे कार में बैठाकर अस्पताल ले जाने लगे। मगर उसने कार में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

महिला के अनुसार- उसे बीते कुछ महीनों से पीरियड्स भी नहीं आ रहे थे। इस बात पर वह ज्यादा नहीं सोच रही थी क्योंकि उसने कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स ली थी। उसे लगा कि पिल्स लेने की वजह से ही उसे पीरियड्स नहीं आ रहे हैं। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि प्रेगनेंसी के 9 महीनों के दौरान लेगेट को इस बात की भनक भी नहीं लगी कि वह गर्भवती है।

यही कारण था कि उसने इस दौरान कभी गर्भवस्था की जांच भी नहीं करावाई थी। इस पूरे मामले में चिकित्सकों ने बताया कि महिला गर्भ में पल रहा बच्चा अपने सामान्य जगह पर नहीं था। वह लोअर बैक में पल रहा था। यही कारण था कि प्रेगनेंसी के दौरान लेगेट का बेबी बंप नहीं उभर रहा था। चिकित्सकों ने इस मामले को पूरी तरह से नॉर्मल बताया है।

 

--Advertisement--