यूक्रेन में तीन बच्चों सहित 198 नागरिकों की हुई मौत, 1115 लोग घायल

img

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर लिआशको ने कहा कि गुरुवार को रूस-यूक्रेन संकट बढ़ने के बाद से अब तक तीन बच्चों सहित कुल 198 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं।

Ukraine Crisis

आपको बता दें कि लिआशको ने एक फेसबुक पोस्ट में यूक्रेन में अब तक रूसी सैन्य अभियान में हताहतों की संख्या साझा की। वहीँ इसके साथ ही पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि तीन दिनों की लड़ाई में 1,115 यूक्रेनियन घायल हुए हैं। एक अख़बार के रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि घायलों की कुल संख्या में से 33 बच्चे थे।

वहीँ बता दें कि गुरुवार को तड़के रूस ने एक विशेष अभियान शुरू किया जब डोनेट्स्क और लुहान्स्क के अलग-अलग गणराज्यों ने यूक्रेनी सैनिकों द्वारा चल रहे हमलों से खुद को बचाने के लिए सहायता का अनुरोध किया। पश्चिमी देशों ने रूसी सैन्य अभियान की कड़ी निंदा की है और मास्को पर प्रतिबंधों का दबाव बढ़ाया है।

Related News