img

2024 इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट मार्च महीने के अंत में शुरू होगा। उससे पहले 19 दिसंबर को नीलामी होगी. इस नीलामी में कुल 77 स्लॉट के लिए बोली लगाई जाएगी।

आईपीएल 2024 टूर्नामेंट भारत के तीन जाने माने क्रिकेटरों के लिए आखिरी सीजन हो सकता है। विराट कोहली की फिटनेस को देखते हुए वह दो और इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट खेल सकते हैं। ये महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।

राजस्थान रॉयल्स के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 37 साल के हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 36 साल के हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 42 वर्ष के हैं।

--Advertisement--