23 नवंबर 2019: इन राशि वालों को मिलेगा अचानक आर्थिक लाभ, इनको देना होगा स्वास्थ पर ध्यान

img

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

मेष राशिफल: व्यापार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी साबित होगा। कोई बड़ी आर्थिक योजना सफल होगी। तबीयत अच्छी रहेगी। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है।

जानें उत्पन्ना एकादशी का महत्व और नियम, क्या है इसके व्रत में ख़ास

वृषभ राशिफल: मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। बाहर का भोजन करने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। पाचन से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

मिथुन राशिफल: मानसिक परेशानी रहेगी। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य सफल होंगे। किसी काम को लेकर निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। पर्याप्त नींद न लेने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर होगा।

कर्क राशिफल: मानसिक तौर पर प्रसन्न रहने वाले हैं। बिजनेस में भाग्य का साथ मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने वाली है। यात्रा का योग है। घरेलू कामों को लेकर व्यस्तता रहने वाली है।

सिंह राशिफल: आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी मेलजोल रहने वाला है। किसी खास मित्र से मुलाक़ात होगी। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होने वाला है।

कन्या राशिफल: कार्यस्थल पर साथियों से मतभेद रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आर्थिक लाभ होने वाला है। किसी खास साथी से मुलाक़ात होने वाली है।

तुला राशिफल: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मानिसक स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी से बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखें। धर्म के कामों में रुचि रहेगी।

वृश्चिक राशिफल: नौकरी या व्यापार में आर्थिक लाभ का संकेत है। परिवार में बड़े-बुजुर्ग से धन लाभ होने वाला है। अविवाहत जातकों को विवाह का योग है। व्याकतिगत जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

धनु राशिफल: सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहने वाली है। पिता और सरकारी योजना से आर्थिक लाभ होगा। कार्यस्थल पर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।

मकर राशिफल: लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में प्रगति होगी। गलत कामों में धन खर्च होगा। संतान की समस्या को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। अनावश्यक विवाद से दूर रहें। शारीरिक रूप से थकान महसूस करने वाले हैं।

कुंभ राशिफल: परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दैनिक जीवन में आर्थिक तंगी रहने वाली है। अधिक चिंता करने से मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मीन राशिफल: दैनिक कार्यों के अलावा कहीं घूमने जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में साथी से निकटता बढ़ने वाली है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मन बढ़ेगा। व्यवसाय में प्रगति होने वाली है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

Related News