img

Up Kiran, Digital Desk: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खबर है कि यहां पूर्णा प्रजाना लेआउट में एक OYO होटल के कमरे में 25 वर्षीय व्यक्ति ने 36 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के इलाके में हाहाकार मच गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय यशस ने पूर्णा प्रजाना लेआउट में एक ओयो होटल के कमरे में कथित तौर पर अपनी 36 वर्षीय प्रेमिका हरिनी की हत्या कर दी। दोनों केंगेरी के निवासी बताए जा रहे हैं। यशस एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। घटना शुक्रवार रात के आसपास हुई। हालांकि, इसका खुलासा दो दिन बाद रविवार को हुआ। इस मामले में सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ लोकेश जगलासर ने बताया कि 6-7 जून को बेंगलुरु के सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा में एक 36 वर्षीय महिला की उसके करीबी दोस्त ने हत्या कर दी। आरोपी और मृतक महिला एक दूसरे को करीब एक साल से जानते थे।

संबंधित मृतक महिला पिछले दो महीने से आरोपी से धीरे-धीरे दूर होती जा रही थी। इसी बात से नाराज आरोपी ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।