img

Up Kiran, Digital Desk: अमेरिका के व्हाइट हाउस में इन दिनों जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है वह है कैरोलिन लेविट। सिर्फ 28 साल की उम्र में देश की सबसे युवा प्रेस सेक्रेटरी बनने वाली कैरोलिन अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी शादी 60 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी निकोलस रिकियो से। दोनों के बीच 32 साल का उम्र का फर्क है। इतना ही नहीं निकोलस कैरोलिन की मां से भी बड़े हैं।

हाल ही में एक पॉडकास्ट में कैरोलिन ने पहली बार इस रिश्ते पर खुलकर बात की और जो कहा वह सुनने लायक है।

“मेरे पति मेरी मां से भी बड़े हैं”

कैरोलिन ने हंसते हुए स्वीकार किया कि हां यह रिश्ता बिल्कुल सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा “लोग अक्सर पूछते हैं कि आपको अपनी उम्र के लड़के नहीं मिले मिले जो मैच्योर भी हों? मैं ईमानदारी से कहती हूं कि सच यही है। मेरी नजर में निकोलस से बेहतर कोई नहीं था।”

दोनों की मुलाकात 2022 में एक आम दोस्त के जरिए हुई थी। उस वक्त कैरोलिन न्यू हैंपशायर से कांग्रेस चुनाव लड़ रही थीं और हार का सामना करना पड़ा था। ठीक उसी मुश्किल दौर में निकोलस उनकी जिंदगी में आए।

माता-पिता को स्वीकार करने में लगा वक्त

कैरोलिन ने बताया कि जब उन्होंने घरवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया तो शुरुआत में सब सकते में आ गए। खासकर उनके माता-पिता। वजह साफ थी। निकोलस उनकी मां से भी उम्र में बड़े हैं। कैरोलिन ने कहा “मेरे पैरेंट्स को इसे पचाने में काफी समय लगा। पहले तो वे बिल्कुल तैयार नहीं थे। लेकिन धीरे-धीरे सब समझ गए।”

आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। कैरोलिन बताती हैं कि अब उनके पति और उनके माता-पिता में गजब की बॉन्डिंग है। “जब भी हम सब मिलते हैं तो खूब मस्ती होती है। निकोलस मेरे पैरेंट्स का बहुत सम्मान करते हैं। हम सब दोस्तों की तरह हैं।”