मजे के लिए 3 दोस्तों ने बदल ली बीवियां, फिर पड़ी लत तो…पीड़िता ने रो-रोकर बयां किया दर्द

img

नई दिल्ली॥ मुंबई में एक महिला ने अपने पति पर वाइफ स्वैपिंग (पत्नी की अदला-बदली) का आरोप लगाते हुआ कहा है कि उसका पति अपने दोस्तों से उसका दुष्कर्म कराता था। पत्नी के मुताबिक, उसके पति के 3 मित्रों ने उसके साथ 2017 से लेकर अब तक कई बार रेप कर चुके हैं, साथ ही उसका पति भी अपने दोस्तों की पत्नियों के साथ संबंध बनाता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके बलात्कार का विडियो भी बनाया है, साथ ही पति चेतावनी भी देता था कि इस बारे में यदि वह किसी को बताएगी तो वह मुझे जान से मार देगा। पीड़िता के मुताबिक, दोनों की शादी साल 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि पहली बार उसके साथ 15 जून 2017 को बलात्कार हुआ था।

महिला के अनुसार, डिनर के बाद उसके पति ने उसे अपने एक दोस्त से मिलवाया था। महिला ने आगे बताया कि उसके पति ने महिला को अपने दोस्त के साथ कार में आगे बैठने को कहा, और खुद उसकी पत्नी के साथ पीछे बैठ गया। जब पति के मित्र ने महिला के साथ छेड़खानी की तो महिला ने इसका विरोध किया लेकिन उसका पति ने कहा कि ‘कुछ नहीं होता’ है।

पढ़िएःसाली पर आया 3 बच्चों के पिता का दिल, फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे

महिला ने अपने पति पर इल्जाम लगाया है कि उसके पति के 3 मित्र कई बार उसका दुष्कर्म कर चुके हैं। कई बार तो ऐसा होता था कि उसका दुष्कर्म पति के सामने ही होता और पति विडियो बनाया करता था। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के विरूद्ध रेप, मारपीट और आपराधिक धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां अदालत ने सभी को 23 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Related News