img

मुजफ्फरनगर ।। उत्तर प्रदेश में जुर्म की वारदात खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का है।

यहां दो नाबालिग लड़कियों से कुछ लोगों ने बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया हैं। घटना यहां के नवाला गांव में हुई। आरोप हैं कि राशन दुकानदार के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग बहनों का रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 22 मई की है। जब दोनों बहनें राशन की दुकान पर सामान लेने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल नाम का लड़का बंदूक की नोक पर लड़कियों को अपने दोस्तों के साथ ले गया और रेप किया। अगले दिन लड़कियां किसी तरह अपने घर पहुची और अभिभावकों को इसकी जानकारी दी।

https://www.youtube.com/watch?v=1BXGYQXnRg4&feature=youtu.be

पीड़िता अपने माता-पिता के साथ करीबी पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो दिन बाद आरोपी राहुल और उसके दोस्तों राजन, सचिन, रोहित और अंकित को गिरफ्तार किया। पीड़िता के पिता ने कहा, “पुलिस हमारे ऊपर ही दबाव बना रही है। उनका कहना है कि यह झूठा केस है। हमारा उस परिवार से कभी कोई विवाद नहीं रहा। “

फोटोः प्रतीकात्मक।

--Advertisement--