_1105487059.png)
Up Kiran, Digital Desk: हर कोई चाहता है कि उसे अच्छी सैलरी वाली जॉब मिले। अच्छी जॉब पाने के लिए ऐसे स्किल्स का होना जरूरी है। बदलते वक्त के साथ जॉब्स और काम का स्वरूप भी बदलने लगा है। AI के आने के बाद सभी क्षेत्रों में अहम बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
जॉब्स की दुनिया में काफी बदलाव आने लगे हैं। 2025 में कुछ जॉब्स की डिमांड काफी ज्यादा होगी। आइए जानें ऐसे छः करियर्स के बारे में जिनकी डिमांड सालों तक बनी रहेगी।
AI हेल्थ सर्विसेज से लेकर ऑटोमेशन तक, सब कुछ बदल रहा है। इसके लिए पायथन, टेंसरफ्लो, डेटा मॉडलिंग का ज्ञान होना जरूरी है। इसमें आपको 25 से 35 लाख तक सैलरी मिलेगी।
डेटा चोरी और साइबर अटैक बढ़ रहे हैं। इसलिए साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट की जॉब डिमांड में है। इसके लिए आपको एथिकल हैकिंग, नेटवर्क सिक्योरिटी, थ्रेट एनालिस्ट का ज्ञान होना चाहिए। आपको 15 से 25 लाख तक सैलरी मिलेगी।
डेटा साइंटिस्ट बनकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। आपको 15 से 25 लाख तक सैलरी मिलेगी।
हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए आपके पास क्लीनिकल एक्सपर्टाइज, डिजिटल हेल्थ सिस्टम का ज्ञान होना चाहिए। आपको 10 से 15 लाख तक सैलरी मिलेगी।
सॉफ्टवेयर डेवलपर (मोबाइल और क्लाउड) करियर डिमांड में है। आपको जावास्क्रिप्ट, रिएक्ट, AWS, मोबाइल डेवलपमेंट का ज्ञान होना चाहिए। इसके लिए आपको 15 से 20 लाख तक सैलरी मिल सकेगी।
डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट के लिए आपको SEO, पेड ऐड, कंटेंट, स्ट्रैटेजी एनालिस्ट का ज्ञान होना चाहिए। इसमें आपको 8 से 15 लाख तक सैलरी मिलेगी।
--Advertisement--