img

जिन लोगों की जिंदगी में बाधा, कष्ट और चुनौतियां खत्म नहीं हो रही हों उसे शनिवार का दिन शनिदेव (Shani Dev) को प्रसन्न करना चाहिए। हिन्दू पंचांग में बताया गया है कि इस बार 8 जनवरी 2022 को शनिवार का दिन है। इस दिन पौष मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों पर शनि ग्रह का प्रकोप है, जिसकी कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है या फिर शनि की साढ़े साती और ढैय्या आदि की दशा चल रही हो उसे तो आने वाले शनिवार को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।

Shani Dev

8 अंक है शनि का

अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आठ अंक को शनिदेव (Shani Dev) का अंक माना जाता है। हिन्दू कैलेंडर में इस बार शनिवार को 8 तारीख है। ऐसे में शनि देव की पूजा करने के लिए 8 जनवरी 2022 का दिन खास है।

इन राशियों पर है शनि की विशेष दृष्टि

इन दिनों मिथुन और तुला राशि शनि की ढैय्या, धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती की दशा चल रही है। इन 5 राशियों पर शनि की विशेष दृष्टि है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव (Shani Dev) को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने का सबसे उत्तम दिन है।

शनि की महादशा

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक जिन लोगों की कुंडली में शनि की महादाशा, अंर्तदशा या प्रत्यंतर दशा चल रही है। उनके लिए भी यह दिन खास है। उन्हें भी इस दिन शनि (Shani Dev) चालीसा का पाठ और शनि से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए शुभ फल मिलेगा। इस दिन शनि मंत्र का जाप करना भी शुभफलदायी होता है।

इन बातों का ध्यान रखें

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव (Shani Dev) को कर्मफलदाता और न्याय का देवता भी कहते हैं। माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं।

Shani Dev: साल 2022 में इन राशि वालों को शनिदेव नहीं करेंगे परेशान, हर काम में मिलेगी सफलता

--Advertisement--