img

ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज़ शतक आज दर्ज किया गया। ये विश्व रिकॉर्ड नामीबिया और नेपाल के बीच त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में दर्ज किया गया। नामीबिया ने पहले बैटिंग करते हुए जान निकोल लॉफ्टी-ईटन के सबसे तेज शतक की मदद से 4 विकेट पर 206 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों में शतक जड़ते हुए नेपाल के कुशल मल्ला (34 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाले नामीबिया को मिशेल वान लिंगन (20) और मालन क्रूगर (59) ने अच्छी शुरुआत दी। तीसरे और चौथे नंबर के बल्लेबाज असफल रहे। हालांकि, मलान और लॉफ्टी-ईटन ने दमदार खेल दिखाया। लॉफ्टी-ईटन ने 36 गेंदों पर 101 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 19 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। मलान 48 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे।

ट्वेंटी-20 में सबसे तेज़ शतक

  • कुशल मल्ला - 34 गेंदें (नेपाल बनाम मंगोलिया, 2023)
  • डेविड मिलर - 35 गेंदें (दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, 2017)
  • रोहित शर्मा - 35 गेंदें (भारत बनाम श्रीलंका, 2017)
  • एस विक्रमसेकरा - 35 गेंदें (चेक गणराज्य बनाम तुर्की, 2019)
  • एस पेरियालवार - 39 गेंदें (रोमानिया बनाम तुर्की, 2019)

--Advertisement--