img

Up Kiran, Digital Desk: जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम लुधियाना उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उठाया है। उनके साथ ही पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ ​​किक्की ढिल्लों ने भी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार किक्की ढिल्लों इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं, वही परगट सिंह जालंधर में हैं। मंगलवार रात दोनों नेताओं ने कांग्रेस की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल को अपना इस्तीफा भेज दिया।

आपको बता दें कि इससे पहले भारत भूषण आशु ने चुनाव हारने के तुरंत बाद कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आशु ने सिमरजीत सिंह बैंस और राजा वड़िंग पर टिप्पणी की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि लुधियाना चुनाव में हार की मैं जिम्मेदारी लेता हूं।

लुधियाना उपचुनाव में हार के बाद दिए जा रहे इस्तीफे

सूत्रों के अनुसार, लुधियाना चुनाव में हार को देखते हुए विधायक परगट सिंह और पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने आशु के पक्ष में यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि लुधियाना उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग से नाराजगी जताई थी।

--Advertisement--