img

Up Kiran, Digital Desk: कनाडा में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विवादों को जन्म दिया है। इस बार उन्होंने दुनिया के सात सबसे शक्तिशाली देशों के इस समूह (G7) के विस्तार की वकालत करते हुए रूस और चीन को इसमें शामिल करने का प्रस्ताव दिया।

ट्रंप का कहना था कि G7 को G8 या G9 में बदला जाना चाहिए और रूस तथा चीन को सदस्य के रूप में शामिल किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने रूस को G7 से बाहर करने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की। उनका कहना था कि अगर रूस को इस समूह से बाहर नहीं किया गया होता तो यूक्रेन पर आक्रमण नहीं होता और यह युद्ध कभी नहीं शुरू होता।

रूस का G8 से निष्कासन और यूक्रेन युद्ध

ट्रंप ने कहा "G7 पहले G8 हुआ करता था। बराक ओबामा और जस्टिन ट्रूडो ने रूस को इस समूह से बाहर किया था और मुझे लगता है कि यह एक बड़ी गलती थी।" उन्होंने आगे कहा कि अगर रूस को G8 का हिस्सा रखा जाता तो वर्तमान में यूक्रेन युद्ध का अस्तित्व नहीं होता। ट्रंप का मानना है कि रूस को G8 से निकालने के बाद पुतिन को अपमान महसूस हुआ जिससे अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तनाव बढ़ा और अंततः युद्ध हुआ।

G8 का इतिहास और रूस का निष्कासन

रूस का G8 में सदस्यता की शुरुआत 1997 में हुई थी। तब से लेकर 2014 तक रूस इस समूह का हिस्सा था। हालांकि 2014 में रूस द्वारा यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा करने और सैन्य आक्रमण करने के बाद इसे G8 से बाहर कर दिया गया था। तब से यह समूह G7 के रूप में कार्य करता है जिसमें कनाडा फ्रांस इटली जापान जर्मनी अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं।

रूस का निष्कासन वैश्विक राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम था और इसके बाद से रूस और पश्चिमी देशों के रिश्तों में खटास आई। ट्रंप ने इस फैसले को गलत बताते हुए कहा कि रूस को बाहर करने के बजाय उसे G8 का हिस्सा बनाए रखने से संभवतः यह संघर्ष टाला जा सकता था।

चीन को G7 में शामिल करने का प्रस्ताव

ट्रंप ने सिर्फ रूस का ही नहीं बल्कि चीन का भी G7 में सदस्यता देने का प्रस्ताव रखा। उनका कहना था कि चीन की वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है और उसके बिना G7 का उद्देश्य अधूरा है। ट्रंप का तर्क है कि यदि दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव वाले देशों को इस समूह में शामिल किया जाए तो वैश्विक समस्याओं का हल बेहतर तरीके से निकाला जा सकता है।

 

--Advertisement--