
नई दिल्ली: भारत द्वारा 7 मई की रात को अंजाम दिए गए एक साहसिक हवाई अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव पैदा कर दिया है। इस कार्रवाई में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन के बाद जहां पाकिस्तान में बेचैनी का माहौल है, वहीं बलूचिस्तान से एक अलग ही तस्वीर सामने आ रही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बलूचिस्तान के स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में नाचते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये जश्न भारत की कार्रवाई के समर्थन में मनाया गया। वीडियो में कुछ लोगों को हथियारों के साथ डांस करते और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को @RichKettle07 नामक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने साझा किया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
बलूचिस्तान पाकिस्तान से आज़ादी की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। हाल के दिनों में बलूच विद्रोहियों द्वारा पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। एक घटना में बलूच लड़ाकों ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया था, जिसमें पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। भारत की कार्रवाई के बाद बलूच लोगों की प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान के भीतर असंतोष गहराता जा रहा है।
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “जल्द ही बलूचिस्तान एक स्वतंत्र देश बनेगा।” वहीं दूसरे ने कहा, “जो पाकिस्तान ने दूसरों के साथ किया, वही अब उसके साथ हो रहा है।” इस घटनाक्रम ने एक बार फिर पाकिस्तान की आंतरिक चुनौतियों को उजागर कर दिया है।
--Advertisement--