img

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शिक्षक भर्ती के बाद पुलिस भर्ती प्रक्रिया में भी महिलाओं को भारी छूट दी है। पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण 30% से बढ़ाकर 33 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे पहले सरकार ने शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण 30% से बढ़ाकर 50% किया था। इसके साथ ही सरकार बेरोजगार बच्चों को रोजगार के ढेरों मौके देने की योजना बना रही है।

दूसरी तरफ, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 1,963 पटवारियों की सीधी भर्ती करने का इरादा रखता है। राजस्थान सरकार ने वित्तीय मंजूरी दे दी है। इनमें से 1,680 गैर अनुसूचित क्षेत्रों और 283 अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं।

इस फैसले को राजस्थान में महिला सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विधानसभा इलेक्शन के दौरान भाजपा ने महिलाओं को कई सौगातें देने का वादा किया था।

--Advertisement--