img

Up kiran,Digital Desk : बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन इन दिनों अपनी बैक-टू-बैक हिट फिल्मों और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर छाए हुए हैं। 'दृश्यम 3' की चर्चाओं के बीच अब अभिनेता ने एक ऐसे प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जिसने सोशल मीडिया पर सस्पेंस बढ़ा दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। अजय ने सोशल मीडिया के जरिए अपने नए और रोमांचक प्रोजेक्ट का आधिकारिक एलान कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि अजय का यह आगामी प्रोजेक्ट एक 'सच्ची घटना' (True Incident) पर आधारित होगा। अजय ने इस प्रोजेक्ट की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है, जो बेहद करीब है। हालांकि, अभिनेता ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह एक फिल्म होगी, शॉर्ट फिल्म या फिर कोई वेब सीरीज।

सोशल मीडिया पर शेयर की फ्लॉपी डिस्क, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे जोशी'

अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिलचस्प तस्वीर साझा की है। इस फोटो में अजय के हाथ में एक पुरानी फ्लॉपी डिस्क (Floppy Disk) नजर आ रही है, जिस पर हाथ से लिखा है— 'हैप्पी बर्थडे जोशी' (#HappyBirthdayJoshi)। इस पोस्ट के साथ अजय ने एक बेहद गहरा और सस्पेंस से भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "हर किसी की एक सीमा होती है, उसकी तो पूरी दुनिया में फैल गई।" इस टैगलाइन ने दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

रिलीज डेट और मेकर्स की जानकारी आई सामने

अजय देवगन ने जानकारी दी है कि यह प्रोजेक्ट 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने जा रहा है। इसका निर्माण खुद अजय देवगन और दानिश देवगन मिलकर कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान अंशुल कुमार शर्मा के हाथों में है। अजय के इस एलान पर इंडस्ट्री के साथियों और फैंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। अभिनेता विंदू दारा सिंह ने भी इस पोस्ट पर इमोजी शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।

'दृश्यम 3' को लेकर भी बड़ा अपडेट

नए प्रोजेक्ट के साथ-साथ अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को लेकर भी ताजा जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय सालगांवकर की कहानी का यह आखिरी और सबसे रोमांचक हिस्सा 2 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकता है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जोरों पर है और इसमें एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू और श्रिया सरन अपनी दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगे।