img

होली के दूसरे दिन यूपी पुलिस को समाजवादी पार्टी को करारा झटका लगा है। सपा चीफ अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले एटा जिले से समाजवादी पार्टी के नेता जुगेंद्र सिंह यादव को अरेस्ट कर लिया गया है. जुगेंद्र सिंह पर अवैध रूप से जमीन हड़पने से संबंधित अलग अलग अपराधों का केस दर्ज है, जो बीते एक साल से फरार थे। उनके बड़े भाई और सपा विधायक रामेश्वर सिंह को पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है.

स्थानीय पुलिस ने जुगेंद्र सिंह यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाली नगर में जुगेंद्र सिंह और रामेश्वर के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था। तब से दोनों फरार चल रहे थे। कोर्ट ने दोनों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया था। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को पुलिस ने नौ जून 2022 को आगरा से अरेस्ट किया था। वह फिलहाल जेल में है।

जुगेंद्र सिंह बीते 1 वर्ष से फरार चल रहा था। जुगेंद्रसिंह और रामेश्वर यादव पर अवैध रूप से जमीन कब्जाने का मामला दर्ज किया गया है। उसके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट कोर्ट ने 1 मई 2022 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

--Advertisement--