
tariff war: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई घोषणा की कि अमेरिका 2 अप्रैल से भारत और अन्य देशों पर पारस्परिक शुल्क लगाएगा। उन्होंने अमेरिकी वस्तुओं पर उच्च शुल्क लगाने के लिए उनकी आलोचना की। इसे "बहुत अनुचित" बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वह विदेशी देशों से आयात पर वही शुल्क लगाना चाहते हैं जो वे देश हमारे निर्यात पर लगाते हैं।
अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है और अब उन देशों के खिलाफ इसका प्रयोग शुरू करने की हमारी बारी है। औसतन यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत और अनगिनत कई देश हमसे जितना टैरिफ वसूलते हैं, उससे कहीं अधिक टैरिफ वसूलते हैं, जो बहुत गलत है। भारत हमसे 100 प्रतिशत टैरिफ वसूलता है, ये प्रणाली अमेरिका के लिए कभी भी निष्पक्ष नहीं रही है।
उन्होंने कहा कि दो अप्रैल को पारस्परिक शुल्क लागू हो जाएंगे और अन्य देश हम पर जो भी शुल्क लगाएंगे, हम भी उन पर वही शुल्क लगाएंगे। यदि वे हमें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक शुल्क लगाते हैं, तो हम उन्हें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक बाधाएं लगाएंगे।