img

वारिस पंजाब डे के मुखिया अमृतपाल सिंह के परिवार की चल रही भूख हड़ताल आज खत्म हो गई, हालांकि धरना जारी रहेगा। संगत की मांग पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी आदेशों के बाद ये धरना खत्म कर दिया गया। अमृतपाल का परिवार 22 फरवरी से अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर भूख हड़ताल पर था। संडे को परिवार को पंथक सभा के लिए आमंत्रित किया गया था, तत्पश्चात हजारों लोग धरने पर पहुंचे।

जहां संगत ने परिवार से भूख हड़ताल खत्म करने की मांग की। संगत ने श्री अकाल तख्त साहिब से भी मांग की कि परिवार की भूख हड़ताल खत्म की जाए, जिसके बाद आज श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर परिवार ने हरमंदिर साहिब में माथा टेका और प्रसाद चढ़ाकर भूख हड़ताल खत्म की।

भूख हड़ताल क्यों शुरू की गई?

असम की डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह और उनके साथी कैदी बैरक में सीसीटीवी कैमरे की खबर के बाद भूख हड़ताल पर हैं। पहले अमृतपाल सिंह और उनके साथियों ने भूख हड़ताल शुरू की और फिर उनके परिवार के सदस्यों ने अमृतसर में भूख हड़ताल शुरू की। उनकी मांग थी कि अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब जेल में ट्रांसफर किया जाए।

भूख हड़ताल खत्म, धरना जारी रहेगा

अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर परिवार का धरना जारी रहेगा। उनका कहना है कि संगत की मांगें मानकर भूख हड़ताल खत्म कर दी गई है, लेकिन धरना खत्म करने के लिए संगत से बातचीत की जाएगी और जो भी फैसला होगा, वो माना जाएगा।

 

--Advertisement--