img

अंजू और नसरूल्ला ये दो नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अंजू वही महिला है जिसने अपने पाकिस्तानी प्रेमी के लिए अपने बच्चों तक को छोड़ दिया और पाकिस्तान चली गई। इतना ही नहीं पाकिस्तान जाकर अब अंजू अपने प्रेमी नसरुल्ला के साथ रहने लगी है। कहा तो यह भी जा रहा है कि अंजू ने अपना धर्म बदल दिया है और अब वो फातिमा बन गई।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अंजू ने नसरुल्ला के साथ निकाह भी कर लिया है। जिसके बाद से अंजू के परिवार वालों का बुरा हाल है और सबसे बुरा हाल अंजू के पति अरविंद का है। अरविंद बार बार अंजू से भारत आने की बात कह रहा है। हालांकि इस बीच अंजू ने अपने पति को लेकर जो बयान दिया है उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

मीडिया से बातचीत में अंजू ने अपने पति अरविंद को लेकर कई अभद्र बातें कही हैं। मीडिया से बात करते हुए अंजू ने कहा, वो कहीं का कलेक्टर नहीं है, उसको छोड़ दिया है मैंने। आपको नहीं मालूम वो किस किस्म का इंसान है। वो जानवर है उसके पास बच्चे रहना पसंद नहीं करते। उसने मेरे ऊपर जुल्म किया है। मेरे पापा से पूछो। इस दौरान अंजू ने अपने पति अरविंद के लिए कई विवादित शब्द कहे, जिनका जिक्र तक हम नहीं कर सकते। वहीं दूसरी तरफ अंजू के पति ने कहा कि वो अब अपनी पत्नी को कभी स्वीकार नहीं करेगा। 
 

--Advertisement--