आज होटल हाय, गोमती नगर, लखनऊ में महिला शक्ति लोगो का उद्घाटन एवं 100 जिलों में महिला शक्ति केंद्र का शुभारम्भ, पुस्तक का विमोचन (महिला शक्ति केंद्र के माध्यम से लेंगिक समानता एवं सशक्तिकरण एवं TRI की महिला शक्ति केंद्र पुस्तक) एवं NGO's के साथ MOU हस्ताक्षर किये और राज्य स्तरीय कार्यशाला में सम्मलित हुए केशव प्रसाद मौर्य।
उप मुख्यमंत्री ने कहा की थारू हस्तशिल्प वैल्यू चैन :-जनपद लखीमपुर खीरी के 12 ग्रामो में थारू हस्त शिल्प के वैल्यू चैन हेतु परियोजना प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित । थारू हस्त शिल्प के विभिन्न उत्पादों को तैयार कर विभिन्न माध्यमो से बिक्री किया जाना प्रस्तावित । 3 वर्ष में 325 महिला कारीगर को जोड़ना, 3.80 करोड़ रू. का बजट प्राविधान। कम्पनी का निर्माण किया जा चुका है तथा 70 मेम्बर जोड़ते हुए 250 महिलाओं का मोबलाइजेषन किया गया है।
श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी :-श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोडूसर कंपनी का गठन 29.08.22 को किया गया। NDS एवं मिशन के बीच अनुबंध पत्र हस्ताक्षरित । प्रदेश सरकार द्वारा उक्त वैल्यू चेन हेतु 34.44 करोड़ की परियोजना स्वीकृत। गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर एवं देवरिया हेतु 523 ग्रामों एवं 27000 महिलाओं की परियोजना है। भविष्य में लगभग 800 गांवो की 40 हज़ार से ज्यादा दुग्ध उत्पादक महिलाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य है।




