img

Up Kiran Digital Desk:  बटाला के ग्यासपुरा इलाके में देर रात कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की घटना का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी के कारण दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। फिलहाल इस मामले के पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

आपको बता दें कि घर से सामान खरीदने के लिए निकली एक महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी गुरदेव सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोली चलाने की घटना हुई है और मौके की जांच करने पर पता चला है कि इस घटना में तीन अज्ञात व्यक्ति गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए हैं और एक महिला घायल हुई है। उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में पड़ोस की एक अन्य महिला घायल हो गई और उसने भी घटना के बारे में जानकारी दी।
 

--Advertisement--