img

Rape News: इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक सेना के जवान ने बैंक कर्मचारी की पत्नी के साथ अमानवीय और क्रूर तरीके से रेप किया।

मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में शीशा डाल दिया। घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

सेना के जवान द्वारा क्रूर बलात्कार की घटना

घटना शुक्रवार रात इंदौर के एबी रोड स्थित एक होटल में हुई। आरोपी संजय यादव जो कि सेना का जवान है, उसने महिला को होटल में बुलाया और वहीं इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पीड़िता ने शनिवार को महिला थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत संजय यादव को अरेस्ट कर लिया। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

होटल में क्रूरतापूर्वक किया गया बलात्कार

महिला थाना प्रभारी कौशल्या चौहान के मुताबिक पीड़िता और आरोपी की मुलाकात करीब एक साल पहले महू आर्मी कैंटीन में हुई थी। तब से दोनों संपर्क में थे। शुक्रवार को आरोपी संजय यादव इंदौर आया और दोनों एक होटल में रुके। वहां आरोपी ने न सिर्फ महिला के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसके साथ इस हद तक अमानवीय व्यवहार किया कि उसने उसके गुप्तांग में गिलास डाल दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से ही महिला को ब्लैकमेल कर रहा था और उससे पैसे भी ऐंठ चुका था।

इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल से संजय यादव को अरेस्ट कर लिया। संजय यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल असम में नायक के पद पर तैनात है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संजय यादव के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

--Advertisement--