Up Kiran, Digital Desk: एक तरफ दिल्ली में पुतिन साहब के आने की तैयारियां जोरों पर हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि काशी ने तो सारी हदें पार कर दीं। जी हां, पुतिन अभी आए भी नहीं कि बनारस में उनकी फोटो की आरती उतार दी गई। ढोल नगाड़े बजाए गए। जयकारे लगे और पूरा मोहल्ला झूम उठा।
लमही क्षेत्र में विशाल भारत संस्थान ने कमाल कर दिया। सुभाष भवन से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार तक भव्य मैत्री मार्च निकाला गया। मार्च में सबसे आगे मोदी जी और पुतिन की बड़ी-बड़ी तस्वीरें थीं। लोग चिल्ला चिल्ला कर नारे लगा रहे थे। भारत रूस दोस्ती जिंदाबाद। दोनों देश मिलकर दुनिया को शांति देंगे। जैसे कोई अपना भाई गांव आ रहा हो वैसे पूरा माहौल था।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि भारत और रूस तो जन्मजात दोस्त हैं। दुख सुख में हमेशा साथ निभाया है। मोदी और पुतिन दोनों विश्व स्तर के नेता हैं। ये दोनों मिलेंगे तो दुनिया में नया इतिहास लिखा जाएगा। पुतिन का इस वक्त भारत आना अपने आप में बड़ा संदेश है। हम पूरे दिल से उनका स्वागत करते हैं।
महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर अर्चना भारतवंशी बोलीं कि इस दोस्ती से सबसे ज्यादा फायदा हमारे युवाओं को होगा। रूस की तकनीकी और मेडिकल शिक्षा हमारे बच्चों को दुनिया में आगे ले जाएगी। देश और मजबूत बनेगा।
डॉक्टर नजमा परवीन ने कहा कि पुतिन का यह दौरा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने भी यही बात दोहराई कि दोनों देश मिलकर दुनिया में शांति कायम करेंगे।
_1559593974_100x75.jpg)
_1611839010_100x75.jpg)

_334224204_100x75.jpg)
_1565262486_100x75.jpg)