_8534478.png)
Up Kiran, Digital Desk: अमृतसर पुलिस ने सचखंड श्री दरबार साहिब के गुरु रामदास सराय के पास से एक साल की बच्ची का अपहरण करने वाली महिला को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। उक्त महिला को थाना ई-डिवीजन अमृतसर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना ई-डिवीजन में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार महिला की पहचान कुलवंत कौर के रूप में हुई है।
इस संबंध में एससीपी जसपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 23-06-2025 को अपने बच्चों के साथ श्री दरबार साहिब में दर्शन करने आई थी और श्री गुरु रामदास निवास में रह रही थी। 27 जून को सुबह करीब 10 बजे उसकी एक वर्षीय बेटी को अज्ञात महिला ने अगवा कर लिया।
जिसके बाद शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर ई-डिवीजन थाने की विशेष पुलिस पार्टी ने त्वरित व चतुराई से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में ही बच्ची को ढूंढकर सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार महिला से उसके अपहरण के मकसद के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।
--Advertisement--