img

Muslim community: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मुस्लिम समुदाय पर तंज कसते हुए विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुस्लिम धर्म का नाम लिए बिना कहा कि “चार बेगम और 36 बच्चे” होना गलत है। भाजपा नेता के अनुसार जनसंख्या नियंत्रण कानून एक जरुरत है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भाजपा विधायक ने कहा, "बढ़ती जनसंख्या एक बहुत बड़ी समस्या है। एक खास समुदाय है जो 'चार बेगम और छत्तीस बच्चे' कहता है। ऐसे अनगिनत मामले हैं। यह गलत है। सबके लिए समान कानून होने चाहिए, नहीं तो देश आगे कैसे बढ़ेगा?"

देश की बढ़ती जनसंख्या पर बोलते हुए बालमुकुंदाचार्य ने कहा, "जनसंख्या कानून में कोई बुराई नहीं है। जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, उससे अधिक भोजन और आवास की जरुरत होगी। यह (जनसंख्या) विकास में बाधा है। अगर हमें समृद्ध और विकसित देश बनना है, तो इस पर सामूहिक सहमति होनी चाहिए और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाना चाहिए। ये सभी के लिए जरुरी होगा।"

राजस्थान के भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून एक जरुरत है। तो वहींम अब कांग्रेस ने कहा कि भाजपा का इरादा "सिर्फ मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाना" है।
 

--Advertisement--