img

राजस्थान विधानसभा इलेक्शन इस साल के अंत में होंगे। भाजपा राजस्थान में तख्तापलट की पुरजोर तैयारी कर रही है। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा इलेक्शन से पहले भाजपा ने बड़ा कदम उठाते हुए आठ जिलों के अध्यक्ष बदले हैं। इसके साथ ही जयपुर में BJP के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक भी चल रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (23 जनवरी) प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे। BJP ने विजय आचार्य को बीकानेर शहर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि जालमसिंह भाटी को बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भाजपा ने अलवर उत्तर के लिए उम्मेद सिंह भैया, अलवर दक्षिण के लिए अशोक गुप्ता, भरतपुर के लिए ऋषि बंसल, सवाई माधोपुर के लिए सुशील दीक्षित, खारा बाड़मेर के लिए स्वरूप सिंह और बालोतरा के लिए बाबू सिंह राजगुरु को चुना है।

राजस्थान विधानसभा इलेक्शन से पहले जिन जिलों में BJP ने अध्यक्ष बदले हैं, वे हमेशा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। भाजपा ने इस बार जातीय समीकरण का पूरा ख्याल रखते हुए इन जिलों में वोट बटोरने की कोशिश की है। राजनीतिक समीकरणों में हेरफेर करने में माहिर जालमसिंह भाटी को भाजपा ने बीकानेर में राजपूत वोट बैंक को भटकाने की मंशा से बड़ी जिम्मेदारी दी है।
 

--Advertisement--