img

कल BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के दौरान पोटका के कालिकापुर पहुंचे एवं लोगों को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि झारखंड को अपराध मुक्त बनाना है तो BJP को फिर से लाना होगा। इस दौरान मुखिया समेत हजारों की संख्या में लोगों ने BJP का दामन थामा। 

इससे पूर्व पोटका चौक पर बाबूलाल सेवा सहयोग समिति की अध्यक्ष सीमा मंडल के नेतृत्व में उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। हल्दीपोखर पूर्वी की मुखिया देवी कुमारी भूमिज के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने BJP का दामन थामा। 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार है तो गरीबों को इज्जत का घर मिला है। महिलाएं शान के साथ चल पा रही है। रक्षाबंधन के उपहार के रूप में महिलाओं के उपयोग में आने वाले रसोई गैस की कीमत में ₹200 की छूट दी गयी है। हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में चोरी, डकैती, लूट, अपहरण की घटनाओं में वृद्धि हुई है। 

--Advertisement--