Up Kiran, Digital Desk: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर की शुरुआत करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने देशभर में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 750 पदों के लिए यह भर्ती अभियान शुरू हुआ है और इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2025 से चालू हो चुकी है और आवेदन भरने की अंतिम तारीख 20 अगस्त निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा संभावित रूप से 24 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।
पात्रता की शर्तें क्या हैं?
शैक्षणिक योग्यता:
आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा:
सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग वर्ग (PWBD) के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें? जानिए पूरी प्रक्रिया
सबसे पहले बैंक की वेबसाइट iob.in पर जाएं।
होमपेज पर "Apprentice Recruitment" लिंक के पास दिए गए Apply Online विकल्प पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां ‘Career’ सेक्शन में जाकर ‘Apprentice Recruitment’ पर क्लिक करें।
फिर 8 अगस्त 2025 को जारी नोटिफिकेशन को खोलें और वहीं से आवेदन लिंक पर जाएं।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने व बोलने की योग्यता से जुड़ी जानकारियां भरें।
फॉर्म पूरा भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा:
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप)
स्थानीय भाषा का टेस्ट
लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा, गणितीय व तार्किक योग्यता, कंप्यूटर ज्ञान या संबंधित विषयों से जुड़े कुल 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है।




