
भारत ने कोविड-19 पीरियड के बाद दुनिया को बचाया है। देश तेजी से प्रगति कर रहा है और बढ़ती अर्थव्यवस्था के नजरिए से विकास कर रहा है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पांचवें स्थान पर काबिज अरबपति और उद्योगपति बिग गेट्स ने विश्वास जताया है कि भारत की अर्थव्यवस्था की बढ़ती रफ्तार आने वाले सालों में भी जारी रहेगी. माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने अपने 'गेट्स नोट्स' में भारत के भविष्य के बारे में कुछ अहम बातें लिखी हैं।
बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में कहा, "भारत का भविष्य बहुत ही आशाजनक है और निश्चित रूप से दावा करता है कि भारत बड़ी समस्याओं को एक झटके में हल कर सकता है। भले ही दुनिया कई संकटों का सामना कर रही है, भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो खतरों का समाधान प्रदान करता है।" उन्होंने यह भी कहा कि सही नवाचार और वितरण चैनलों से दुनिया बड़ी समस्याओं से एक साथ निपट सकती है।
भारत ने खुद को साबित किया
बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में कहा कि भारत एक ऐसा मुल्क है जिसमें मुझे एक आशाजनक भविष्य दिखता है। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बनने की ओर बढ़ रहा है और इससे एक बात तो साफ है कि समस्याओं को बड़े पैमाने पर सुलझाए बिना आप उनका समाधान नहीं कर सकते। फिर भी, भारत ने साबित कर दिया है कि देश बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।