img

body hidden in box: बीते कई दिनों में हत्या के कई मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। मेरठ के सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उसके बाद से हत्या के कई चौंकाने वाले मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक घर में बिस्तर पर एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। पूरी घटना का पता तब चला जब पुलिस ने दुर्गंध आने पर घर का दरवाजा खोला।

दिल्ली के विवेक विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर से खून बहने से हाहाकार मच गया। विवेक विहार के सत्यम एन्क्लेव स्थित डीडीए फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। घर बाहर से बंद था लेकिन पीछे के दरवाजे से खून बह रहा था। दरवाजा खोलने पर पुलिस को एक 35 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। शव को एक बैग में लपेटकर बिस्तर में छिपा दिया गया था।

पुलिस ने मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृत महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। शाहदरा पुलिस के अनुसार, विवेक विहार थाने को शनिवार को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि सत्यम एन्क्लेव स्थित डीडीए फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो फ्लैट बाहर से बंद था, मगर पिछले दरवाजे के पास खून के धब्बे देखे गए। इससे संदेह बढ़ गया। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गई। महिला का शव प्लास्टिक की थैली में लिपटा हुआ था और पूरी तरह सड़ चुका था।

उपायुक्त नेहा यादव ने बताया कि शाम 4.37 बजे हमें सूचना मिली कि घर से बदबू आ रही है। घर के मालिक का नाम विवेकानंद मिश्रा है और उनकी उम्र 50-60 साल है। घर में एक महिला का शव मिला है, जो एक बैग में कंबल में लिपटा हुआ था। बैग एक डिब्बे के अंदर था और उस पर अगरबत्ती जल रही थी। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, कानूनी कार्रवाई चल रही है।

 

--Advertisement--