
bollywood news: छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन की प्रमुख घटनाओं पर आधारित फिल्म छावा को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। छावा अपनी रिलीज के पहले दिन से ही खूब कमाई कर रही है। इस बीच, इस मूवी को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज ने भी अपने जीवन में बहुत कष्ट झेले। उन्होंने देश और धर्म के लिए अपना बलिदान दिया। उन पर एक फिल्म 'छावा' बनाई गई है। अगर इतनी अच्छी फिल्म बनी है, तो उस पर टैक्स क्यों लगाया जाए। इसलिए, मैं घोषणा करता हूं कि मध्य प्रदेश में 'छावा' फिल्म को टैक्स-फ्री किया जाएगा। जो भी व्यक्ति 'छावा' फिल्म देखेगा, उसे संभाजी महाराज के जीवन की विभिन्न घटनाओं के बारे में पता चलेगा।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है 'छावा'
अभिनेता विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म छावा दर्शकों की प्रतिक्रिया के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का बजट 130 करोड़ बताया जा रहा है। हालाँकि, 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, यहाँ तक कि फिल्म के बजट से भी अधिक कमाई की है।