img

train ticket booking process: भारत में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। जिसके लिए रेलवे हजारों ट्रेनें चलाता है। रेलगाड़ी का सफर बेहद आरामदायक और सुविधाजनक होता है।

इसीलिए अधिकतर लोग ट्रेन से जाना पसंद करते हैं। ट्रेन से यात्रा करते समय अधिकतर लोग रिजर्वेशन कराकर यात्रा करना पसंद करते हैं।

मगर कई मर्तबा लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है। लोगों की टिकट वेटिंग में आ जाती है, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर आज हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आपको गारंटीड कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। तो आइए जानते हैं इसका तरीका क्या है।

टिकट कन्फर्म ऐप

आम तौर पर जब लोगों को ऑनलाइन टिकट बुक करना होता है तो वे IRCTC ऐप या IRCTC की वेबसाइट से बुक करते हैं। मगर कई बार यहां टिकट बुक करते समय आपको कन्फर्म टिकट नहीं मिलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने कन्फर्म टिकट ऐप शुरू किया है। आप इस ऐप को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

और इसे Android या iOS पर इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.confirmtkt.com/ पर जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं। यहाँ आपको रूट सेलेक्ट करना है और आपको उस रूट की सभी ट्रेनें मिल जाएँगी। अगर आपको यहाँ कन्फर्म टिकट नहीं मिलता है तो आप एक्स्ट्रा चार्ज देकर भी कन्फर्म टिकट पा सकते हैं।

--Advertisement--