img

British woman raped: दिल्ली में एक ब्रिटिश महिला के साथ यौन उत्पीड़न की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। इस मामले में दोनों की जांच चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक की इस महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। महिला अपने दोस्तों से मिलने दिल्ली आई थी। इस होटल में महिला के मित्र पर यौन उत्पीड़न का आरोप है। इस घटना की सूचना उच्च ब्रिटिश अधिकारियों को दे दी गई है।

लड़की ने दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में कमरा भी बुक करा लिया था। दोनों मंगलवार को होटल पहुंचे। कुछ देर बाद युवती को लगा कि युवक उसके साथ कुछ गलत करने की कोशिश कर रहा है, जिस पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोपी ने युवती का यौन उत्पीड़न किया। युवती चिल्लाती हुई होटल के रिसेप्शन पर पहुंची।

इसके बाद जब एक अन्य युवक उसे लिफ्ट से कमरे में ले जा रहा था, तो उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने बलात्कार और छेड़छाड़ मामले में दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।