img

UP Kiran,Digital Desk: पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीएम संगरूर में अपनी राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थे, जब उन्हें अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता भी थे।

एयरलिफ्ट कर मोहाली लाया गया

चीफ मिनिस्टर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, और एहतियात के तौर पर उन्हें एयरलिफ्ट करके मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर निगरानी रखे हुए है और उनका इलाज जारी है।

संगरूर में किए थे धार्मिक कार्यक्रम

इससे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महाशिवरात्रि के अवसर पर संगरूर जिले के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। यहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर शिवलिंग का अभिषेक किया और मंदिर में माथा टेका था। धार्मिक कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री को राजनीतिक बैठकें और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था, लेकिन कार्यक्रमों के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।

राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल

सीएम की अचानक तबीयत खराब होने से राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है। हालांकि, उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार अपडेट मिल रहे हैं, लेकिन इससे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी आशंका बनी हुई है।