img

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल ने किसानों के मसीहा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मोदी सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने  का स्वागत  किया है। जिला अम्बेदकर नगर के ग्राम रनिवा रुदऊ तहसील भीटी में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को गुड खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि चौधरी साहब  को भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री मोदी ने देश केअन्नदाता, गरीबों ,नवजवानों और वंचितों का सम्मान बढ़ाया है।

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को सम्मान सही मायनों में किसानों और खेतिहर मजदूरों का सम्मान है। मोदी सरकार ने चौधरी साहब को सम्मान देकर किसानों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि देश के किसान और खेतिहर मजदूर पीएम मोदी को कभी नहीं भूलेंगे।

अयोध्या मण्डल अध्यक्ष  श्री शत्रुघ्न तिवारी  ने  कहा  की  य़ह  सम्मान गाँवो  में रहने  वाले  लोगों  का  है  इस अवसर पर अयोध्या जनपद के  युवा उपाधक्षय बृजेश दूबे गोसाईगंज विधान सभा  के रालोद अध्यक्ष राम जी यादव रालोद अंबेडकरनगर  के  वरिष्ठ  नेता विकास मणि मिश्रा  दीपक यादव, श्यामलाल गुप्ता ,  संदीप तिवारी , राहुल तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव,  अरविंद कुमार  प्रमुख  रूप  से  मौजूद थे।

--Advertisement--