img

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने आज होम गार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गंवा दी। सीएम ने जसपाल सिंह के परिवार को दो करोड़ रुपये आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

सीएम ने शोक जताते हुए कहा कि जसपाल सिंह की सुल्तानपुर लोधी में ड्यूटी करते वक्त मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि दो करोड़ की राशि में से एक करोड़ रुपए राज्य सरकार की ओर से जबकि एक करोड़ रुपये एचडीएफसी की तरफ से बीमा राशि के रूप में दिए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये पहल राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में इस बेटे के महान योगदान के सम्मान में है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है जिसके तहत जसपाल सिंह के परिवार को वित्तीय मदद प्रदान की गई है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि इस विनम्र पहल से जहां पीड़ित परिवार को मदद मिलेगी, वहीं उनका भविष्य भी सुरक्षित होगा।

--Advertisement--