Suicide MLA Son: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक शकील अहमद खान के बेटे अयान ने अपने सरकारी आवास पर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अयान ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। अयान की अचानक मौत से परिवार को बड़ा सदमा लगा है। अयान 20 वर्ष का था।
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। मेरे मित्र एवं बिहार के कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे का अचानक निधन हो गया है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
जानकारी के अनुसार, यह घटना विधायक शकील अहमद खान के सरकारी आवास पर हुई। लड़का रात को कमरे में अकेला सो रहा था। सुबह होने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आया तो परिवार के सदस्य कमरे में गए तो उसका शव लटका मिला। अयान शकील अहमद खान का इकलौता बेटा था। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी।
शकील अहमद खान कौन हैं?
शकील अहमद खान एक साफ छवि वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने जेएनयू, दिल्ली से एमए, एमफिल और पीएचडी की डिग्री पूरी की है। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वह 1999 में कांग्रेस में शामिल हो गये। शकील अहमद खान ने 2015 में पहला चुनाव कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र से लड़ा और जीतकर विधायक बने। उन्होंने 2020 के चुनावों में अपनी जीत दोहराई। इसके बाद उन्हें बिहार में कांग्रेस पार्टी का विधायक दल का नेता बनाया गया।