img

राजस्थान में कांग्रेस के कैंडिडेट्स की प्रथम सूची का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जिसकों लेकर राज्य के सभी दिग्गजों की धड़कनें तेज हैं। कहा जा रहा है कि लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है। किंतु, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विधानसभा इलेक्शन के लिए राजस्थान कांग्रेस के टिकट बंटवारे का पेंच एक बार फिर फंस सकता है।

मुख्यमंत्री गहलोत के प्रयासों को एक बार फिर झटका लगता दिख रहा है। आइए जानते हैं पूरा माजरा आखिर है क्या। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने चंद दिन पहले ही तय कर लिया था कि 18 अक्टूबर को सीईसी की मीटिंग के बाद पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। किंतु, स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश वाले लगभग 100 नामों पर आलाकामन की मीटिंग में सहमति नहीं बन पाई।

लमसम 24 सीटों पर सीईसी ने आपत्ति जता दी है। कुछ नामों पर तो सीधे राहुल गांधी ने आपत्ति जताई है, जिसके बाद माना जा रहा है कि पहली सूची जारी होने में अभी समय लग सकता है।

कब जारी होगी पहली सूची?

आज राजस्थान में प्रियंका गांधी की रैली है। कहा जा रहा है कि प्रियंका की रैली के बाद ही लिस्ट जारी हो सकती है। पार्टी सूत्रों की मानें तो लगभग 24 विधायकों के टिकट पर खतरा मंडरा रहा है। इनमें 4 मंत्री भी शामिल हैं। सर्वे के बाद सबसे अधिक खतरा निर्दलीय और बीएसपी से आए विधायकों पर है। अशोक गहलोत निर्दलीय विधायकों के टिकट काटे जाने के विरूद्ध हैं। उनका कहना है कि इन्हीं सबने मिलकर सरकार बचाई है। ऐसे में यदि इनका टिकट कटता है तो गलत संदेश जाएगा। बस पेंच यहीं फंसा हुआ है। 

--Advertisement--