img

Teeth Whitening Tips: दांतों की सफाई में रोजाना ब्रश करना एक जरूरी है। तो वहीं कई लोगों के लिए ये सही साबित नहीं होता। दांतों पर पीलापन कई कारणों से जमा हो सकता है। जैसे खानपान और बढ़ती उम्र। ये न केवल आपके आत्मविश्वास को ठेस पहुंचाता रहता है बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का विषय हो सकता है। इस खबर में हम कुछ प्रभावी घरेलू उपायों पर चर्चा करेंगे, जो दांतों के पीलेपन को कम करने में हेल्प कर सकते हैं।

पहला उपाय

बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है। ये दांतों के दाग हटाने में मदद करता है। इसे नींबू के रस के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसे दांतों पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें। मगर ध्यान रखें इसका उपयोग हफ्ते में एक या दो बार ही करें। ज्यादा इस्तेमाल से दांतों का इनेमल कमजोर हो सकता है।

दूसरा उपाय

सेब का सिरका दूसरी बेहतरीन उपाय है। एक कप पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर इससे गार्गल करें या इसे हल्के से दांतों पर लगाकर मसाज करें। हालांकि, इसका ज्यादा उपयोग भी दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इसे थोड़ी मात्रा में ही इस्तेमाल करें।

तीसरा उपाय

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और नारियल तेल दांतों की सफाई में हेल्प करता है। इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे दांतों पर लगाकर हल्के से मसाज करें। हल्दी से दांतों पर हल्का दाग पड़ सकता है मगर ये आसानी से पानी से धुल जाता है।