img

जैसलमेर-बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से दिल्ली पुलिस के सिपाही की एक लाख से अधिक वोटों से जीत ने राजनीतिक पंडितो को हैरान कर दिया है। कांग्रेस कैंडिडेट उम्मेदा राम बेनीवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी को हराया। 

गौरतलब है कि जैसलमेर-बाड़मेर संसदीय सीट पर भाजपा के केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की हार हुई है। उम्मेदाराम बेनीवाल ने बायतु विधानसभा क्षेत्र से दो बार इलेक्शन लड़ा था, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार कांग्रेस में शामिल होने और शानदार जीत के बाद उन्होंने राजनीति में शानदार वापसी की है।

राजनीति में एंट्री से पहले उम्मेदाराम बेनीवाल दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। जैसलमेर लोकसभा सीट त्रिकोणीय मुकाबले के कारण देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां कांग्रेस के उम्मेद राम बेनीवाल और निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

बाड़मेर से भाजपा के कैलाश चौधरी निरंतर दूसरी बार इलेक्शन लड़े। चौधरी के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी रैली की। कांग्रेस में शामिल हुए आरएलपीआई नेता उम्मेदाराम बेनीवाल को चुनावी मैदान में उतारा, जिससे भाजपा की चिंता बढ़ गई थी। 
 

--Advertisement--