Up Kiran, Digital Desk: इस साल धनतेरस का त्योहार शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपों का यह खास पर्व इस दिन से शुरू होता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर आए थे। इसी वजह से यह दिन धन, स्वास्थ्य और सफलता से जुड़ा माना जाता है।
धनतेरस पर लोग नई चीजें खरीदते हैं, खासकर तांबे, पीतल, चांदी और सोने के बर्तन और गहने। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण रिवाज है दीये जलाना। दीये जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सौभाग्य बढ़ता है।
धनतेरस पर दीपक जलाने का सही तरीका
धनतेरस की शाम को दक्षिण दिशा की ओर मुख करके सरसों के तेल से बना चौमुखा दीपक जलाना चाहिए। इसे यम दीपक कहते हैं। यह दीपक यमराज को समर्पित होता है और शास्त्रों में कहा गया है कि यह दीपक अकाल मृत्यु के भय को दूर करता है और जीवन को लंबा बनाता है।
पूजा स्थल पर शाम को देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर के सामने घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान कुबेर मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ होता है।
_1559593974_100x75.jpg)
_1611839010_100x75.jpg)

_334224204_100x75.jpg)
_1565262486_100x75.jpg)