img

Up Kiran, Digital Desk: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने सरदारजी 3 विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच पर भी सवाल उठाए हैं।

बता दें कि दिलजीत इन दिनों मलेशिया में अपने ओरा टूर पर हैं और कल रात उनका पहला शो था। दिलजीत दोसांझ ने मंच से अपनी गायकी से रंग जमाया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैचों पर भी सवाल उठाए।

गायक दिलजीत दोसांझ ने शो के दौरान कहा कि उनकी फिल्म सरदारजी 3 फरवरी में बनी थी, लेकिन ये सभी मैच अब खेले जा रहे हैं। अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि वह दुआ करते हैं कि पहलगाम के हमलावरों को कड़ी सजा मिले। पंजाबी और सिख समुदाय कभी भी देश के खिलाफ नहीं जा सकता।