img

Women buried alive: हमारे यहां कृषि भूमि विवाद बहुत हैं, कई जगहों पर जमीन के लिए हत्या जैसे मामले भी सामने आए हैं। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश से सामने आई है। मध्य प्रदेश के रीवा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां दो महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीन लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

मध्य प्रदेश के रीवा में एक सड़क का काम चल रहा है, इस सड़क के काम का विरोध हो रहा है। दो प्रदर्शनकारी महिलाओं पर एक ट्रक से बजरी फेंकी गई, जिससे वे आंशिक रूप से दब गईं। घटना शनिवार को मनगवा थाना क्षेत्र के हिनोता जोरोट गांव में घटी। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मामले में एक शख्स को अरेस्ट किया गया है। इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने कहा कि महिलाएं, ममता पांडे और आशा पांडे, सड़क निर्माण का विरोध कर रही थीं और उन्हें आंशिक रूप से पत्थरों के नीचे दबा दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एडीजी जयदीप प्रसाद ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण घटना हुई है। शिकायतकर्ता आशा पांडे ने कहा कि विवाद उनके रिश्तेदार गोकरन पांडे के संयुक्त स्वामित्व वाली जमीन के एक टुकड़े से संबंधित था और उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के साथ उस जमीन पर सड़क निर्माण का विरोध किया था।

आशा पांडे ने पुलिस को बताया कि ट्रक ड्राइवर ने उन पर पथराव किया और फिर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक को अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है।

कांग्रेस ने की आलोचना

घटना के बाद विपक्षी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों में से एक को अरेस्ट कर लिया।

 

--Advertisement--