img

WWE: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE के एक समय के स्टार और प्रो रेसलिंग लीजेंड रिक फ्लेयर ने तलाक की घोषणा की है। वो और उनकी पत्नी वेंडी बार्लो शादी के छह साल बाद अलग हो गए हैं। आश्चर्यजनक रूप से रिक फ्लेयर ने 75 वर्ष की आयु में ये घोषणा की। यह उनकी पांचवीं शादी थी। उन्होंने 2018 में वेंडी बार्लो से शादी की। फिलहाल वो 64 साल की हैं. फ्लेयर ने घोषणा की कि छह साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया है।

फ्लेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "वेंडी और मैंने 13 साल डेटिंग और शादी में बिताए।" हर जोड़े की तरह, हमारे भी उतार-चढ़ाव थे। हमने सम्मानपूर्वक अलग होने का फैसला किया है। अभी सभी के लिए यह जानना जरूरी है कि हम अलग हो रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि वेंडी बारलो ने मुझे कभी भी मुश्किल समय में अकेला नहीं छोड़ा। इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा।

बता दें कि 75 वर्षीय फ्लेयर ने सितंबर 2018 में बार्लो से शादी की। जनवरी 2022 में दोनों कुछ समय के लिए अलग हो गए, मगर अंततः एक साथ वापस आ गए। बार्लो फ्लेयर की पांचवीं पत्नी थीं। उन्होंने पहले लेस्ली गुडमैन, एलिजाबेथ हैरेल, टिफ़नी वैंडमार्क और जैकलीन बीम्स से शादी की थी। उनके चार बच्चे हैं।

--Advertisement--